शिकारगंज के जागेश्वरनाथ धाम परिसर में दर्शन पूजन करते भक्त। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ।
शिकारगंज। वसंत पंचमी पर शुक्रवार को जागेश्वरनाथ धाम सहित विभिन्न शिवालयों में भगवान शंकर के तिलकोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर दर्शन-पूजन और अभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह से शाम तक 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने मंदिरों में मत्था टेका।
जागेश्वरनाथ धाम सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गई थीं। मंदिर के महंत अनूप गिरी ने बताया कि मंदिर का पट खुलते ही दर्शन-पूजन और अभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया था। शाम तक 25 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे थे। इस अवसर पर बाबा जागेश्वर नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष अरविंद सिंह, रामभरोस जायसवाल, धर्मेंद्र मोदनवाल, सालिक पाल, राजेश यादव आदि मौजूद थे।
शिकारगंज के जागेश्वरनाथ धाम परिसर में दर्शन पूजन करते भक्त। स्रोत:-जागरूक पाठक- फोटो : कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण करते सीडीओ।