फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनंदन समारेह में परमानंद को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनंदन समारेह में परमानंद को किया सम्मानित
विज्ञापन

छात्र परमानंद हुए अभिभूत तो शिक्षक भी शिष्य की सफलता हुए गदगद
फोटो 8 और 15
अमर उजाला ब्यूरो
कंदवा। गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागौं पाय...। प्राइमरी स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर एसडीएम बनने तक सफर तय करने वाले परमांनद सोमवार को स्कूल में पढ़ाए शिक्षकों के हाथों सम्मानित होकर अभिभूत हो रहे थे तो गुरुजन भी अपने शिष्य की सफलता पर फूले नहीं समा रहे थे। सोमवार को बीआरसी बरहनी में आयोजित सम्मान एवं अभिनंदन समारोह पीसीएस परीक्षा2016 में एसडीएम पद पर चयनित अमड़ा गांव निवासी परमानंद सिंह को बीईओ और शिक्षकों ने स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। बीईओ बरहनी राकेश सिंह ने कहा कि परमानंद सिंह ने साबित कर दिया है कि परिषदीय विद्यालयों में भी शिक्षा ग्रहण कर ऊंचे ओहदे पर पहुंचा जा सकता है। डा0 संजय सिंह यशवर्धन सिंह ने कहा कि अगर शिक्षक समाज अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाए तो क्षेत्र में कई परमानंद तैयार होंगे। वहीं एसडीएम पद पर चयनित परमानंद सिंह ने अपने एसडीएम बनने का श्रेय अपने शिक्षक पिता और गुरुजनों को दिया। अपने पढ़ाए हुए शिक्षक सत्येंद्र सिंह व अन्य गुरुजनों के हाथों सम्मानित होना गौरव की बात है। इस मौके पर डॉ. संजय सिंह, यशवर्धन सिंह, अनिल सिंह, जितेंद्र प्रजापति, डा0 जयकुमार सिंह, अच्युतानंद त्रिपाठी, बलराम पाठक मौजूद रहे। अध्यक्षता रवि शंकर पांडेय व संचालन आलोक कुमार सिंह ने किया ।
विज्ञापन

दूसरी ओर नौगढ़ संवाददाता के अनुसान शमशेरपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह के बेटे का डिप्टी एसपी के पद पर चयन होने के बाद अमित सिंह सोमवार को अपने पैतृक गांव शमशेरपुर पहुंचे और अपने पिता राजेंद्र सिंह और माता बिंदुमती और भाभी नीतू सिंह का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। साथ ही गांव के बुजुर्गों और बड़ों का पैर छुए। इसके बाद वे मां अंबला भवानी मंदिर के दरबार में मत्था टेका। शाम को कस्बा नवगढ़ के दुर्गा मंदिर में पूजन अर्चन किया यहां भी लोगों ने बैंड बाजे के साथ माला पहनाकर स्वागत किया तथा स्मृति चिह्न दिया। अमित सिंह ने कहा कि नक्सल क्षेत्र में शिक्षा से ही इसे खत्म किया जा सकता है। युवाओं को मन लगाकर पढ़ने की सीख दी। इस मौके पर सत्यनारायण यादव, नंदलाल यादव, मनीष सिंह सौरभ सिंह पीयूष सिंह यादव सोनू सुधाकर यादव मनीष जायसवाल संपूर्णानंद यादव साधु सिंह उर्फ बम बम दिवाकर सिंह मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें