फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्रोच्चार तथा कुरान की आयतों के बीच एक दूजे के हुए 45 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत स्थानीय विकास खंड कार्यालय परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह में मंत्रोच्चार और कुरान की आयतों के बीच 45 जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थामा। खंड विकास अधिकारी सहित तमाम जनप्रतिनिधियों ने विवाह के बाद नव-विवाहित दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना की। समारोह में 44 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज तथा एक जोड़े का मुस्लिम रीति रिवाज से विवाह हुआ।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान ब्लाक परिसर में मनोहारी पंडाल बनाया गया, जिसमें आकर्षक ढंग से सजे मंडपों का निर्माण किया गया। सुबह से ही क्षेत्र के विभिन्न गांवों से वर एवं वधू पक्ष के लोगों का अपने परिवारीजनों के साथ ब्लाक परिसर में आने की शुरूआत हो गई। 44 हिंदू जोड़ों का पंडित सदानंद पांडेय, गुप्तेश्वर तिवारी, प्रताप नारायण त्रिपाठी तथा संतोष द्विवेदी ने विवाह संपन्न कराया। वहीं एक मुस्लिम जोड़े का मौलवी मुहम्मद आकिल अंसारी ने निकाह पढ़ाया। विवाह के बाद पुष्प की वर्षा कर विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर अश्वनी दूबे, बीडीओ सरिता सिंह, दिवाकर कुशवाहा, एडीओ समाज कल्याण केशव प्रसाद, जनार्दन सिंह, जितेन्द्र सिंह, हीरा यादव, काशीनाथ सिंह, हस्मतुल्ला, रणजीत यादव, वंशीधर चौहान, अनिल पटेल, सतेन्द्र सिंह, मोहन पासवान, मौजूद रहे। संचालन प्रधान संघ के अध्यक्ष बब्बन यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट-
दो विकलांग जोड़े हुए एक-दूजे के
चकिया (ब्यूरो)। विकास खंड परिसर में शुक्रवार को दो विकलांग जोड़े भी एक-दूसरे के साथ परिणय सूत्र में बंध गए। बीकापुर गांव निवासी राममूरत की विकलांग पुत्री गुड़िया की शादी हिंदवारी मिर्जापुर निवासी कमला के विकलांग पुत्र गोविंद के साथ हुई। दिरेहूं गांव निवासी पांचू प्रजापति की विकलांग पुत्री कृष्णावती का विवाह इब्राहिमपुर, अदलहाट मिर्जापुर निवासी रामसखी के विकलांग पुुत्र मंगला प्रसाद के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें