मुगलसराय (ब्यूरो)। कैशलेश लेन देने के लिए शुक्रवार को कैशलेश इंडिया इंटरफेस फार मनी की ओर से चंदौली के बिछिया से जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। संस्था के सदस्य ओमप्रकाश ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। बाइक रैली चंदौली, बिछिया होते हुए डीएम कार्यालय पर समाप्त हुई। ओमप्रकाश ने बताया कि रैली के माध्यम से लोगों को नकद रहित भुगतान के बारे में जानकारी दी गई। इससे भ्रष्टाचार, काला बाजारी, अपराध और बेरोजगारी जैसी समस्याएं समाप्त होगी। इस दौरान शशि कुमार, रामभरोस, आनंद, विकाश, मुकेश, सुनील, मन्नू मौजूद रहे।