इलिया। सार्वजनिक तलाबों और पोखरों के जमीन का पाटने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। कस्बा के मुख्य चौराहे पर स्थित प्राचीन तालाब की जमीन पर एक तरह पक्का निर्माण किया गया है तो दूसरी तरफ पोखरे को में कूड़ा डालकर उसे पाटा जा रहा है। इससे ग्रामीणों और आसपास के लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेताया कि जल्द प्राचीन तालाब को कब्जा मुक्त नहीं कराया गया तो तहसील का घेराव किया जाएगा।
प्राचीन पोखरे से सटा अंगद बाबा का मंदिर है। रोजाना ग्रामीण मंदिर में पूजा पाठ करते हैं। बावजूद इसकी सफाई नहीं होने से पूरा पोखरा गंदगी से पट चुका है। कस्बा में पानी निकासी की व्यवस्था ठीक न होने के कारण नाली की गंदा पानी भी पोखरे में गिर रहा है। पोखरे के आसपास कूड़े का ढेर जमा होने के कारण अब वहां बैठना भी लोगों का मुश्किल हो गया है। कस्बा के मुन्ना केशरी, मुन्ना गुप्ता, दशरथ केशरी, मनोज हलवाई, श्यामलाल गुप्ता, बिहारी गुप्ता ने पोखरे की सफाई के साथ ही वहां पाथवे और प्रकाश की व्यवस्था करने को की मांग की है।