फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को याद किया

विज्ञापन
श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। शहीद ए आजम भगत, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर याद किया गया। जगह-जगह गोष्ठियों के माध्यम से अमर शहीदों की कुर्बानी को याद करते हुए उनके विचारों की प्रासंगिकता समझाई। वामपंथी संगठनों ने जुलूस निकाला और अमर शहीदों की याद में नारेबाजी की। उनके सपनों का भारत निर्माण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक है।
श्हादत दिवस पर भारत की जनवादी नौजवान सभा मुगलसराय विधान सभा क्षेत्र इकाई की ओर से शुक्रवार को नगर के चकिया तिराहे से जुलूस निकाला गया और नियामताबाद विकास खंड परिसर में पहुंच कर धरना दिया गया। बाद में आठ सूत्री मांगों के समर्थन में बीडीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से रिक्त पदों को भरने, परीक्षा निशुल्क कराने, ब्लाक में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, निजी विद्यालयों को सरकारी नियंत्रण में करने की मांग की। जुलूस और धरना में गुलाबचंद, मिठाईलाल, सतीशचंद, गणेश, जयप्रकाश, बुधिराम, प्रेमचंद, इंद्रजीत रहे। अध्यक्षता कन्हैया यादव ने की और संचालन जालंधर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से काली महाल स्थित कार्यालय पर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु का शहादत दिवस मनाया गया। इस मौके पर रामजी गुप्ता, नंदगोपाल सिंह, दीपक गुप्ता, मेवालाल पटेल, सरदार सतपाल सिंह, रमेश सिंह, मृत्युंजय शर्मा रहे। अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद के सदस्यों की ओर से वीर सपूतों की जीवनी बताई गई। सिविल बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व महामंत्री वीरेंद्र प्रताप सिंह दाढ़ी ने कहा कि सुखदेव, भगत सिंह और राजगुरू भारत के इतिहास में दर्ज वो नाम हैं, जो अपने जन्म से नहीं, बल्कि अपनी सर्वोच्च देशभक्ति के लिए बलिदान करने के लिए जाने जाते हैं। इस मौके पर भगत सिंह, विजय बहादुर सिंह, तारकेश्वर सिंह, अशोक पांडेय, निर्मलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे। कंदवा संवाददाता के अनुसार बरहनी विकास खंड के धीना बाजार में शुक्रवार को शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु के शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान सुभासपा के मंडल सचिव मृत्युंजय सिंह दीपू के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया और स्वच्छता की शपथ लिया। एडीओ बरहनी राम नगीना सिंह ने विद्यालय, मुहल्ले सहित पूरे गांव को साफ रखने के लिए ग्रामीणों से अनुरोध किया। इस दौरान समाजसेवी रतन सिंह, मनीष सिंह, मनोज राय, धनंजय उपाध्याय, गिरीश रहे। इसी तरह चिरईगांव स्थित आजाद शिक्षण संस्थान में आयोजित गोष्ठी में भारतीय किसान यूनियन के वाराणसी मंडल अध्यक्ष दीनानाथ श्रीवास्तव ने कहा कि सरदार भगत सिंह के कृतित्व को हमेशा याद किया जाएगा। भाकियू के बरहनी ब्लाक अध्यक्ष शिव बच्चन सिंह ने कहा कि भगत सिंह का जीवन सादगी एवं गौरव का प्रतीक था। मृत्युंजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, दुर्गादत्त तिवारी, दीपू रहे। अध्यक्षता धीरेंद्र सिंह ने और संचालन सुनील प्रसाद ने किया। नौगढ़ संवाददाता के अनुसार जनवादी किसान सभा के स्थास्त्रत्त्नीय कार्यालय पर भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान रामवृक्ष, रामकेश, शांता गौतम, महेश प्रसाद, रामसूरत, महेंद्र यादव, आदित्य मौजूद रहे। चहनियां संवाददाता के अनुसार भाकपा माले और इनौस ने शहादत दिवस पर बाजार भ्रमण किया। जुलूस में हंसनरायन मौर्य, विरेन्द्र, विक्रम सिंह, मनोज शर्मा, जितेन्द्र, जितेन्द्र मौर्य, विशाल रहे। नेतृत्व नंदलाल राय ने और संचालन हरिशंकर विश्वकर्मा ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें