शहाबगंज। बयापुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में गुरुवार को पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पुरातन छात्राओं ने अपने-अपने शैक्षिक अनुभवों को साझा किया। इस दौरान बालिकाओं को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सह-समन्वयक कृष्णानंद पांडेय ने कहा कि शिक्षा सबके लिए बेहद जरूरी है। बालिका शिक्षा में सबकी भागीदारी बेहद जरूरी है। पुरातन छात्रों का शिक्षा में अहम भूमिका है। आधी आबादी सरकारी सेवाओं में बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी निभाई रही है। इस दौरान वार्डेन सुनीता पांडेय ने विद्यालय में संचालित योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि बालिका पर दो परिवार को संगठित करने की जिम्मेदारी होती है। महिला समाज को आगे बढ़ाने में इसकी अहम भूमिका है। इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्राओं ने गजल, युगल गीत, कौव्वाली, स्वागत गीत प्रस्तुत किये। सम्मेलन में 65 पुरातन छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान इन छात्राओं ने अपने शैक्षिक अनुभवों को साझा किया। कहा लक्ष्य प्राप्ति के लिए रह संभव प्रयास किया जाना चाहिए। इस अवसर पर नीतू सिंह, किरन सिंह, पंकज कुमार पांडेय, सुशील कुमार, दिनेश मौर्य, आदर्श यादव, शिवम पांडेय, छोटेलाल आदि रहे।