फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनिया। क्षेत्र के बलुआ सराय गांव में एक माह से जल निगम द्वारा पेयजल की सप्लाई न होने से गांव में पानी के लिए हाहाकार मचा है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। रविवार को ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारीयों के खिलाफ गांव में विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि एक माह से जल निगम की टंकी पर तकनीकी फाल्ट आने से पेयजल की सप्लाई बाधित है। जिससे पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसकी जानकारी देने के बाद भी अनजान बने हुए हैं। विभागीय अधिकारियों के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को गांव में ही विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि पेयजल की व्यवस्था शीघ्र बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण सड़क पर उतकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान अजय सिंह, अभय प्रताप सिंह, बिट्टू, मोनू पांडेय, पवन सिंह, जितेन्द्र प्रजापति, विकास सिंह, पिन्टू राम, कुनाल, चंदन, लालू, अंकित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें