फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरनारत शिक्षामित्रों के बीच पहुंचे एचआरडी मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। शिक्षामित्रों का धरना-प्रदर्शन रविवार को बीएसए कार्यालय पर जारी रहा। इस दौरान उन्होंने अपने 17 साल की सेवा का हवाला देते हुए सरकार से सहयोग का आह्वान किया। कहा कि शिक्षामित्रों ने प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने में जो कार्य किया है उसे ध्यान में रखकर हम सभी के हक में सरकार ठोस निर्णय ले।
इसके पूर्व शिक्षामित्रों का एक प्रतिनिधिमंडल पीडब्ल्यू डाक बंगले पर एचआरडी राज्यमंत्री से मिला और अपनी समस्याएं उनके समक्ष रखी। इसके बाद मानव संसाधन एवं विकास राज्यमंत्री व चंदौली के सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय बीएसए कार्यालय पर धरनारत शिक्षामित्रों के बीच पहुंचे। उन्होंने शिक्षामित्रों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनके साथ है। शिक्षामित्र धैर्य बनाए रखें और कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे कानून-व्यवस्था टूटे। सरकार शिक्षामित्रों को किसी भी हाल में बेरोजगार नहीं होने देगी। केंद्र व राज्य सरकार शिक्षामित्रों को फिर से नौकरी में लाने के लिए प्रयासरत है। वहीं शिक्षामित्रों ने कहा कि समायोजन रद्द होने के बाद हम सभी के पास आंदोलन के सिवाय कोई और रास्ता नहीं है। 17 वर्ष से प्राथमिक शिक्षा की महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य कर रहे शिक्षामित्रों के साथ घोर अन्याय किया जा रहा है। हम सभी को यह उम्मीद है कि राज्य सरकार शिक्षामित्रों को बेरोजगार नहीं होने देगी और उन्हे पुन: शिक्षक पद पर बहाल रखने के लिए कोई न कोई कदम जरूर उठायेगी। इसी उम्मीद में शिक्षामित्र संयमित होकर अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं। इस दौरान महिला शिक्षामित्रों ने एचआरडी मंत्री को राखी बांधकर गुहार लगाई। महिला शिक्षामित्रों ने कहा कि हम लोगों का मान-सम्मान वापस दिलाया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रजीत यादव, भूपेन्द्र कुमार सिंह, जयप्रकाश पांडेय, राजेश सिंह, रामकरन, अनिल, मनोज तिवारी, संगीता सिंह, मनोरमा, चंद्रावती, प्रीति सिंह, श्यामदुलारी, अजीत, रामप्रवेश, आलोक, सफल, विजयश्याम तिवारी, संतोष सिंह, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंदौली(ब्यूरो)। शिक्षामित्रों के आंदोलन के कारण रविवार को बीएसए कार्यालय छावनी में तब्दील रहा। किसी भी प्रकार के हंगामा, बवाल व उपद्रव की स्थिति को काबू करने के मद्देनजर सदर कोतवाली समेत पीएसी व कई अन्य थानों की पुलिस तैनात रही। इसके अलावा फायर ब्रिगेड का एक वाहन पूरे दिन बीएसए कार्यालय के पास तैनात किया गया था। इस बीच जैसे ही एचआरडी मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय पहुंचे। पुलिस फोर्स में कई गुना इजाफा हो गया। मंत्री के साथ एएसपी देवेंद्रनाथ पांडेय समेत सीओ सदर त्रिपुरारी पांडेय व अन्य वरिष्ठ पुलिस अफसर पहुंच गए। इसके चलते वहां काफी गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें