फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर दिखा शिव के भक्ति का रंग

विज्ञापन
कांवरिये रवाना हुए जलाभिषेक को
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलसराय। सावन माह के चौथे रविवार को भी जीटी रोड पर शिव भक्ति का उत्साह दिखा। भक्ति के रंग से सराबोर कांवरिये ,बोल बम, हर हर हर महादेव के घोष के साथ बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए पैदल वाराणसी रवाना हुए। रिमझिम बारिश बाद भी कांवरियों में जबरदस्त उत्साह था । रविवार की पूरी रात जीटी रोड से कांवरियों की टोलियां रवाना होती रहीं।
विज्ञापन

सावन माह में कांवर यात्रा कर बाबा विश्वनाथ के जलाभिषेक को लेकर लोगों में कुछ अलग ही उत्साह दिख रहा है। प्रत्येक रविवार को वाराणसी जाने वालों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। सोमवार को बाबा के जलाभिषेक के लिए रविवार की शाम जीटी रोड होते हुए केशरिया वस्त्रधारी भक्तों की टालियां वाराणसी के लिए रवाना हुई। शाम पांच बजे भक्तों के जाने का सिलसिला शुरू हुआ तो पूरी रात भक्तों का गमनागमन लगा रहा। युवा, बुजुर्ग, महिलाएं सभी वर्ग के भक्त इस टोली में शामिल रहे। नगर के साथ अलीनगर, चहनियां, धानापुर, सकलडीहा, नियामताबाद, बबुरी आदि से भक्तों की टोली नाचते गाते जीटी रोड से होकर वाराणसी के लिए रवना हुए। इसी तरह चंदौली के भक्त राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो होते हुए वाराणसी पहुंचे। इस मौके पर नगर में चकिया तिराहा, काली महाल चौराहा, धर्मशाला रोड, काली मंदिर, नई सट्टी, नई बस्ती चंदासी सहित अन्य स्थानों पर स्वयं सेवी संस्थाओं ने शिविर लगाकर कांवरियों को हलवा, शर्बत आदि का प्रसाद बांटा। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) चकिया की ओर से व्यापार मंडल के सहयोग से पड़ाव चौराहा, सुभाष पार्क के समीप स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस दौरान जीटी रोड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। अलीनगर, मुगलसराय कोतवाली पुलिस जीटी रोड पर लगातार चक्रमण करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें