फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में मनरेगा के 21 करोड़ की कार्य योजना को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा के 21 करोड़ की कार्य योजना को मंजूरी
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की हुई बैठक के सरकारी समितियों के भवनों की होगी मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी
सचित्र-
चकिया। स्थानीय विकास खंड सभागार में बुधवार को क्षेत्र पंचायत चकिया की बैठक ब्लाक प्रमुख शिवेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें ग्राम पंचायतों की मनरेगा के तहत वित्त वर्ष के लिए 21. 20 करोड़ 37 हजार की कार्य योजना को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

बैठक में खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह ने बैठक के एजेंडे के तहत राज्य वित्त आयोग के धन से क्षेत्र पंचायत में पिछले वर्ष में कराए गए 17 कार्यों तथा मनरेगा के तहत कराए गए 37 कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। इसे सर्व सम्मति से मंजूरी दे दी गई। इसी दौरान वरिष्ठ क्षेत्र पंचायत सदस्य सुधाकर कुशवाहा ने क्षेत्र पंचायत को वित्त वर्ष में मिलने वाली राज्य वित्त आयोग की धनराशि के आधे धन से सरकारी समितियों के भवनों की मरम्मत का प्रस्ताव रखा। इसे स्वीकृति दे दी गई। बैठक में बुढवल गांव के प्रधानपति गुप्तनाथ ने तहसीलदार द्वारा दुर्व्यवहार करने की शिकायत की। इस पर सदस्यों ने तहसीलदार के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया। बैठक में बीडीओ ने 15वें वित्त आयोग के लिए स्वीकृत 82 लाख रुपये से कार्य कराने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव देने को कहा। इसी दौरान विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दूबे, सुधाकर कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र राव तथा ग्राम प्रधान बब्बन यादव ने सामुदायिक शौचालयों के निर्माण, पंचायत भवन निर्माण, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास पेयजल, नाली खड़ंजा निर्माण जैसे विषयों पर विचार रखे।बैठक में प्रधान जर्नादन सिंह, मोहन पासवान, हीरालाल यादव, अवधेश यादव, विजय सोनकर, अरविंद पटेल, दीनानाथ कुशवाहा, आशुतोष जायसवाल रहे। संचालन खंड विकास अधिकारी सरिता सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें