सैयदराजा। नगर के सुभाष नगर स्थित साईं धाम मंदिर में श्रद्धा सबुरी सेवा न्यास मंच व चंद्रशेखर पांडेय धर्मार्थ ट्रस्ट की ओर से साईं महोत्सव का आयोजन किया गया। सुबह साईं बाबा के भव्य काकड़ आरती, श्रृंगार व हवन पूजन के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं में खिचड़ी व हलवा का प्रसाद वितरण कर गरीबों व असहायों में गर्म कपड़ों का दान किया गया।
महाराज धर्मदत्त स्वामी ने कहा कि तेज से भरे शिर्डी के साईं बाबा ऐसी महाशक्ति हैं जिनकी ओर भक्त खींचे चले आते हैं। साईं बाबा अपने भक्तों की कठिनाई का निराकरण कर देते हैं। यही वजह है कि आज साईं बाबा के देश और दुनिया में करोड़ों भक्त हैं। इसके बाद साईं बाबा के उदारवादी छवि उनके अलौकिक व्यक्तित्व की चर्चा कर लोगों को श्रीसाईं बाबा के बताए रास्तों पर चलने की नसीहत दी गई। इस दौरान महेंद्र राय सभासद, पप्पू पांडेय, रामानंद केसरी, मोलई बाबा, सुकन्या, लक्ष्मी, स्वर्ण लता, कनकलाता, हरिदास चौरसिया, रमेश चंद्र पांडेय, अखिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।