फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती व नवजात शिशुओं के लिए महिला विंग बरदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशु के इलाज के लिए मल्टीस्पेशलिस्ट अस्पताल प्रदेश सरकार ने सौगात के रुप में दी है। अब प्रसव पीड़ा के दौरान जच्चा व बच्चा के मौत की संभावनाएं काफी कम होंगी और सुरक्षित रहेंगी। इनका इलाज और देखभाल एक ही छत के नीचे दोनों विभाग के चिकित्सक करेंगे।
शुक्रवार को जिला अस्पताल में बने महिला विंग के मल्टीस्पेशलिस्ट वार्ड बनने के अवसर पर मुगलसराय विधायक साधना सिंह विचार व्यक्त कर रही थीं। इस अवसर पर शुक्रवार को प्रधान सम्मान समारोह का आयोजन महिला विंग अस्पताल के सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से किया गया था। इसका उद्देश्य ग्राम प्रधानों एवं लोगों को जानकारी देना था ताकि इसका लाभ दूर दराज एवं जरूरतमंद महिलाओं को मिल सके। विधायक साधना सिंह ने कहा कि यह अस्पताल प्रदेश सरकार ने इसे माडल के रुप में तैयार करना है। इस मौके पर ग्राम प्रधान एवं चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चंदौली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से महिला विंग अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए मल्टीस्पेशलिस्ट वार्ड की व्यवस्था शुरू होने के दौरान जिले भर के ग्राम प्रधानों को बुलाया गया था। इस दौरान ग्राम प्रधान पहुंचे थे। भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था न होने से ग्राम प्रधान नाराज हो गए और और आधे से अधिक प्रधान कार्यक्रम से उठकर चले गए । ग्राम प्रधानों का आरोप था कि पानी की मांग किए जाने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने बाहर स्टाल पर पानी पीने की बात कहा। मुख्य अतिथि विधायक साधना सिंह का कहना था कि समाजवादी व बहुजन समाज पार्टी से ताल्लुक रखने वाले ग्राम प्रधानों ने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया। इस पर नाराज हो ग्राम प्रधानों ने नारेबाजी की और कुछ देर के लिए धरने पर बैठे। इस दौरान सकलडीहा ग्राम प्रधान विवेक जायसवाल, बर्थरा के रामाश्रय यादव, तेनुअट के राजीव दीक्षित, बरहनी के प्रधान सहित दर्जनों ग्राम प्रधानों ने कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें