फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमड़ा गांव में हुए विकास कार्यों की हुई जांच पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड अंतर्गत अमड़ा गांव में गुरुवार को ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों की जांच के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर डीआईओएस रविंद्र सिंह पहुंचे और देर शाम तक कार्यों की जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

अमड़ा गांव निवासी पवन सिंह सहित कई अन्य ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की थी कि वर्ष 2010 से 2015 तक गांव की ग्राम प्रधान रही मंजू देवी द्वारा गांव में बिना कार्य कराए ही नाली, मार्ग व आवास के नाम पर लाखों रुपये का घोटाला कर लिया गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि कुछ कार्य तो ऐसे हैं जो किसी अन्य मद से हुए हैं और उस कार्य को भी पूर्व ग्राम प्रधान द्वारा खुद के द्वारा कराया हुआ दिखाकर तत्कालीन ग्राम पंचायत अधिकारी की मदद से धन आहरित कर लिया गया है। ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह की अगुवाई में जांच टीम गठित कर जांच का आदेश दिया । गुरुवार को जांच करने पहुंचे डीआईओएस रविन्द्र सिंह द्वारा शिकायती कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की गई। इस संबंध में जांच अधिकारी रविन्द्र सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पूर्व प्रधान द्वारा कार्यों में धांधली की शिकायत की गई थी। इसका स्थलीय निरीक्षण किया गया। जल्द ही जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें