फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं का सम्मान करने के लिए छात्रों को दिलाया संकल्प

विज्ञापन
सुरक्षा का लिया संकल्प
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। यंग लायर्स सोसाइटी की ओर से आठ मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मद्देनजर युवाओं को महिलाओं के सम्मान के लिए संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर हुई गोष्ठी में महिलाओं की सुरक्षा के संबंध में चर्चा की गई।
विज्ञापन

संस्था के संरक्षक चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि नारी का सबसे पवित्र रूप मां है। किंतु तमाम लोग अपनी मां को महत्व कम देते हैं। कहा कि हमें इस पर ध्यान देना होगा और नारी सम्मान के लिए सतत प्रयत्नशील रहना होगा। नगर अध्यक्ष प्रभाकर सिंह ने कहा कि लड़कियां हर क्षेत्र में आगे जा रही हैं। किसी समय इन्हें कमजोर समझा जाता था, किंतु इन्होंने अपनी मेहनत और मेधा शक्ति के बल पर हर क्षेत्र में प्रवीणता अर्जित कर ली है। इनकी इस प्रतिभा का सम्मान किया जाना चाहिए। इस मौके पर विजय कुमार, सागर कुमार , अश्विन समेत आदि उपस्थित रहे। संचालन संस्था के अध्यक्ष ख़ालिद वकार आबिद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें