फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
सम्मानित किया
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के बरहनी गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय ब्लाक स्तरीय परिषदीय बाल क्रीड़ा व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को खंड शिक्षाधिकारी प्रदीप सिंह ने किया। प्रतियोगिता दौरान घोसवां व कम्हरियां न्याय पंचायत के बच्चों ने सभी खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाई। बीइओ प्रदीप सिंह ने सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 600 मीटर दौड़ में असना के राहुल प्रथम, मनीष द्वितीय, बालिका वर्ग में नेहा साहनी असना प्रथम, स्वाति पिपरी द्वितीय, लंबी कूद बालक वर्ग मे रवि यादव अरंगी प्रथम, अमन कम्हरिया द्वितीय, बालिका वर्ग मे कुमारी ख़ुशबू बगहीं प्रथम, महिमा कम्हरिया द्वितिय, ऊंची कूद बालक वर्ग मे विवेक नौबतपुर प्रथम, अमन कम्हरिया द्वितिय, ऊंची कूद बालिका वर्ग ख़ुशबू बगहीं प्रथम, अनुष्का द्वितिय, खो-खो कम्हरिया प्रथम, बगहीं द्वितिय, गोला प्रक्षेप में अमन कम्हरिया प्रथम, रामप्रकाश महरानी बाकरपुर द्वितिय, गोला फेक बालिका वर्ग मे नंदिनी बकौडी प्रथम, मदीना खातून बाकरपुर द्वितिय, डिस्कस थ्रो बालक वर्ग में रामप्रकाश बाकरपुर महरानी प्रथम वहीं बालिका वर्ग मे सुनैना बाकरपुर महरानी प्रथम स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के अंत मे सभी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को खंड शिक्षाअधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र , मेडल व शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी बरहनी प्रदीप सिंह ने कहा कि बच्चों के जीवन मे खेलकूद का काफ़ी महत्व है। खेलकूद से बच्चों में शारीरिक मानसिक व बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। इसलिए विद्यालय स्तर पर ऐसे खेलकूद का आयोजन देख काफ़ी सुकून मिलता है। बच्चों को अच्छी तालीम के साथ-साथ खेलकूद का भी अभ्यास कराने की आवश्यकता है। प्रतियोगिता के दौरान डा. संजय सिंह, यशवर्धन सिंह, जितेंद्र प्रजापति, डा. जयकुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, बलराम पाठक, अनिल सिंह, सुरेश सिंह, बांके बिहारी सिंह, जय गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे । निर्णायक की भूमिका रविंद्र यादव और संचालन रामकिशुन यादव और प्रमोद कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें