फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर के अब्दुल हमीद सेतु पर आवागमन बंद होने का असर दिखा चंदौली में, लगा 20 किमी लंबा जाम

Fri, 13 Nov 2020 04:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
जाम में खड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर में वीर अब्दुल हमीद सेतु से आवागमन बंद होने से चंदौली जिले की यातायात व्यवस्था भी चरमरा गई है। भारी वाहन सैदपुर घाट से जिले में प्रवेश कर रहे हैं और गाजीपुर के लिए निकल रहे हैं। शुक्रवार को इन वाहनों के नो एंट्री में घुसने के कारण सकलडीहा से सैदपुर घाट तक तकरीबन 20 किमी लंबा जाम लग गया। इससे छोटे और दो पहिया वाहनों के आवागमन में लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। लोग संपर्क मार्गों के सहारे अपने गंतव्य तक पहुंचे।

विज्ञापन


दरअसल, जिले की सीमा से सटे गाजीपुर के दिलदारनगर से जमानिया होते हुए वाहन गाजीपुर के लिए निकलते हैं। वहां अब्दुल हमीद सेतु के खराब होने से सभी वाहन सैयदराजा या फिर चंदौली और अलीनगर होते हुए सकलडीहा से चहनिया के रास्ते सैदपुर घाट पर निकल रहे हैं।

वहीं गाजीपुर से आने वाले वाहन भी इसी रास्ते जिले में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में दोपहर 12 बजे से शाम पांच बजे तक टैँकरों को अलीनगर से सकलडीहा होते हुए चहनिया से बलुआ घाट वाराणसी और सैदपुर घाट से गाजीपुर जाने के लिए छूट दी गई है। ऐसे में पहले से सड़क की एक लेन पर नो एंट्री में घुसे वाहनों के खड़ा होने और दोपहर में टैंकरों के संचालन से मार्ग पर जाम लग रहा है। लचर यातायात व्यवस्था के चलते जाम लगने का खामियाजा यहां की जनता भुगत रही है।
विज्ञापन


सैयदराजा से कर्मनाशा नदी से बालू लादकर बड़ी ट्राली (वोगा ट्राली) लगे ट्रैक्टर भी दिन में धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं। चालक दिन में बालू लादकर अवैैध तरीके से सैयदराजा से सकलडीहा होते हुए सैदपुर घाट गाजीपुर तक निकल रहे हैं। इससे एक लेन वाहनों के खड़े होने और खाली लेन से वाहनों के आवागमन से वाहनों के आमने-सामने पास होने में दिक्कत हो जा रही है। इससे और जाम की स्थिति खराब हो जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें