फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के 193 नामांकन

Thu, 08 Oct 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के अंतर्गत बुधवार को बरहनी, चकिया और चंदौली ब्लाक जिला पंचायत सदस्य के लिए नामांकन हुआ।
विज्ञापन


 इस दौरान सैयदराजा विधायक मनोज सिंह ने अपनी बहन मीना सिंह का नामांकन कराया। वहीं सदर प्रमुख उर्मिला यादव ने अपने पति अरविंद यादव संग कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया।

 जिला पंचायत सदस्य के लिए सदर, चकिया व बरहनी ब्लाक के 11 पदों के लिए कुल 193 लोगों ने नामांकन किया। वहीं बीडीसी के 98 पदों के लिए कुल 642 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।
विज्ञापन


 कलेक्ट्रेट व सदर ब्लाक परिसर के बाहर मंगलवार की अपेक्षा कम भीड़ देखने को मिली। अधिकांश प्रत्याशियों ने बिना ताम-झाम के नामांकन किया। वहीं कुछ प्रत्याशियों ने नामांकन के पूर्व अपने-अपने क्षेत्र में जुलूस निकालकर ताकत का एहसास कराया।


गौरतलब है कि तीसरे चरण के लिए बुधवार को बरहनी, चकिया व चंदौली ब्लाक के जिला पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि थी।

दूसरे दिन बुधवार को जिला पंचायत सदस्य के कुल 59 ने नामांकन किया। इसमें प्रमुख रूप से सदर ब्लाक के सेक्टर-1 से राजेंद्र कुमार गौतम, सेक्टर-2 से अरविंद यादव, उर्मिला यादव, अमित यादव, भाजपा समर्थित प्रत्याशी शिवमंगल बियार ने एडीएम कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।

 सेक्टर-4 से मिठाई लाल और सेक्टर-3 से सपा समर्थित प्रत्याशी वंशराज पासवान ने अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं बरहनी ब्लाक के सेक्टर-4 से सैयदराजा विधायक मनोज सिंह की बहन मीना सिंह ने चकिया विधायक पूनम सोनकर के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन किया।
विज्ञापन



इसी तरह चकिया ब्लाक के सुषमा पटेल, रामसेवक यादव ने भी अपना नामांकन किया।

वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य के कुल 98 पदों के लिए दूसरे दिन 159 ने नामांकन किया। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

प्रत्याशी सादगी के साथ नामांकन स्थल पहुंचे और अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि प्रत्याशियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। पूरे दिन गंवई इलाकों में प्रत्याशियों के जुलूस निकाले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें