फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर महादेव के जयकारों से गूजें शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। भोले शंकर और महागौरी के विवाह उत्सव का पर्व महाशिवरात्रि की धूम सोमवार को चहुओर रही। शहर गांव कस्बों के मंदिर शिव गौरी भक्ति रस की अविरल धारा बहती रही। किसी ने नंदी के कान में अर्जी लगाई तो कोई ओम नम: शिवाय का जप करते नजर आया। वहीं मेले में बच्चे, महिलांए और पुरुष मिष्ठान और सामनों की जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन

क्षेत्र के मांटीगांव स्थित बाबा भांडेश्वरनाथ प्राचीन शिव मंदिर पर सोमवार की सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। लोगों ने गंगा जल, दूध और शहद से शिवलिंग का अभिषेक किया। वहीं मंदिर परिसर में लगे विशाल मेले का भी आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाएं, बच्चे, पुरुषों ने जमकर खरीददारी की। वहीं बच्चों ने झूले तथा चाट जलेबियों का आनंद उठाया। उधर झांसी, नगर के श्रीराम जानकी शिवमठ मंदिर, कोट स्थित शिव मंदिर, प्राचीन काली मंदिर, बिछिया स्थित परिवहन महादेव, नरसिंहपुर के शिवं मंदिर, जसौली के शिव मंदिर में सोमवार की सुबह से पूजन दर्शन के लिए भक्तों का रेला लगा रहा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस भी चक्रमण करते नजर आई। वहीं देर शाम तक मंदिरों में भजन किर्तन का भी दौर चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें