फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन प्लांट डिपो शाखा की ओर से प्लांट डिपो इंजीनियरिंग कारखाना के मेन गेट पर हुई गेट मीटिंग में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी के कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। चेतावनी दी कि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो कर्मचारी बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कार्यकारी अध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा कि कार्मिक विभाग में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। रेलवे आवासों के आवंटन से लेकर पदोन्नति तक में धन लिया जा रहा है। गेट मीटिंग के माध्यम से यूनियन मुख्य कारखाना प्रबंधक से हस्तक्षेप कर स्थिति नियंत्रित करने की मांग की। केंद्रीय संगठन मंत्री बीबी पासवान ने कहा कि इंजीनियरिंग कारखाना में कर्मचारियों के पदोन्नति में वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी हीलाहवाली के कारण पदोन्नति देरी से जारी हुआ। उन्होंने वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की। गेट मीटिंग में शाखा मंत्री शंकर प्रसाद, एके उपाध्याय, मोहन राम, संजय कुमार, अमरेँन्द्र कुमार, रमेश कुमार, दयाशंकर सिंह, प्रवीण कुमार, संजय कुमार शर्मा, जीत बहादुर थापा, नंदलाल, राकेश पांडेय, संतोष कुमार, कृष्णकांत पाल, चंद्रिका यादव, अविक गोस्वामी, भूपेन्द्र चौबे उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें