फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसे में लगाया गया रुबैला का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित मदरसा मिसबहुल उलूम में मंगलवार को कैंप लगाकर खसरा व रुबैला का टीका लगाया गया। इस दौरान कक्षा अतफाल (नर्सरी) से कक्षा आठ तक के नौ माह से 15 वर्ष तक के 392 छात्र छात्राओं को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

एएनएम इंद्रावती देवी व ममता विश्वकर्मा ने बताया कि रुबैला एक संक्रामक रोग है जो वायरस द्वारा फैलता है। इसका लक्षण खसरा रोग जैसे होता है। छात्र व छात्रा दोनों को इसका टीका लगाया जाना अनिवार्य है। सरकारी योजना के तहत राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीका लगाया लगाया जा रहा है। टीकाकरण को लेकर मदरसा के बच्चों एवं अभिभावकों में दिलचस्पी देखी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य मौलाना खालिद, आशा कार्यकर्ता शमा परवीन, सोनू तिवारी, इरशाद अहमद, इजहार खान, महफूज खान उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें