फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली पदयात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पड़ाव/पीडीडीयू नगर। महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से निकाली जा रही पदयात्रा जनसंपर्क अभियान जारी है। मंगलवार को जहां भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह के नेतृत्व में पड़ाव के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया गया। वहीं नगर इकाई की ओर से नगर के सुभाषपार्क में लोगों को उपलब्धियां बताई गई।
विज्ञापन

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष दर्शना सिंह के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के सैदपुर, भुजाहुआ, लोबिया के पुरा आदि गांवों में मार्च निकालकर ग्रामवासियों को केंद्रऔर प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। दर्शना सिंह ने कहा कि पदयात्रा के दौरान लोगों में पार्टी के प्रति उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग नरेंद्र मोदी को एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। पदयात्रा में महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष उर्मिला, जिलाध्यक्ष गीता रानी गुप्ता,ज्योति जायसवाल, किरण शर्मा, रीना तिवारी, लालमणि देवी, कुसुम सिंह, नीलम सिंह, प्रवीण चौहान, अजय यादव, संदीप पटेल, कैलाश चौहान, आशीष पटेल, अभय पटेल, अमित गोस्वामी शामिल रहे। इसी तरह भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने सुभाषनगर वार्ड में पदयात्रा कर वार्ड वासियों से जनसंपर्क किया। पदयात्रा की टोली का नेतृत्व जिलाउपाध्यक्ष शिवशंकर पटेल ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई। वहीं भाजपा सरकार की योजनाओं को का लाभ ले चुके लाभार्थियों से भी मिलकर अनुभव पूछते। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वार्डवासियों की समस्याओं के बारे में जाना और उसके निस्तारण का आश्वासन दिया। इस दौरान डॉ. विश्वनाथ चौहान, आशीष मिश्रा, चेयरमैन संतोष खरवार, अखिल पोद्दार, सुनील श्रीवास्तव, आलोक वरुण, विवेक सिंह, कुंदन सिंह, विभूति, अमित सिंह, दीपक,जोगेंद्र यादव,शंकर पांजा, प्रशांत रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें