फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का पोल बदलने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया (ब्यूरो)। स्थानीय विकास खंड के भलुआ-बिलौड़ी ग्राम पंचायत के अंतर्गत बारीगांव में नहर की पुलिया के समीप लगे लकड़ी के पोल को बदलने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि लकड़ी का पोल शीघ्र नहीं हटाया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बारीगांव में लकड़ी के पोल द्वारा कई घरों में कनेक्शन दिए गए हैं। काफी दिनों से लकड़ी का पोल जर्जर हो गया है। लकड़ी का पोल कभी टूट कर सड़क पर गिर सकता है। इससे दुर्घटना हो सकती है। पोल को हटाकर इसके स्थान पर सीमेंट का पोल लगाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालो में मनोज, श्याम सुंदर, पारस, सत्यप्रकाश, संजय, सुजीत, जयश्री, दशरथ, जितेन्द्र, रामू शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें