फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ाई जाएगी कापियों के मूल्यांकन की समय सीमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड कापियों के मूल्यांकन के लिए 31 मार्च तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी। लेकिन अभी भी दसवीं और बारहवीं की 96 हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शेष है। इसमें इंटमीडिएट की 68 हजार और हाईस्कूल की 28 हजार 205 कापियां शामिल हैं। ऐसे में बोर्ड की ओर से मूल्यांकन अवधि बढ़ाया जाना तय है।
विज्ञापन

जनपद में करीब कुल 96 हजार 205 कापियों का मूल्यांकन नहीं हो पाया है। जिला मुख्यालय स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में इंटर की एक लाख 75 हजार कापियां भेजी गईं थीं। इसमें गुरुवार तक कुल 1 लाख 7 हजार कापियां जांची गईं। वहीं 68 हजार कापियों का मूल्यांकन नहीं हो पाया है। आदित्यानारायण राजकीय इंटर कालेज में हाईस्कूल के विभिन्न विषयों की कुल 72070 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए भेजी गई थीं। इसमें अभी तक 47 हजार 165 कापियां जांची गईं हैं। जबकि 24 हजार 905 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है। मुगलसराय स्थित नगर पालिका इंटर कालेज में निर्धारित अवधि तक मूल्यांकन कार्य पूर्ण होने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां हाईस्कूल 65 हजार 300 कापियां भेजी गई थीं। इसमें 62 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो चुका है। जबकि 3300 कापियां जांची जानी बाकी हैं। उपनियंत्रक डा. रामचंद्र शुक्ल ने कहा कि बोर्ड की ओर से समय सीमा बढ़ाई जा सकती है हालांकि इस बाबत कोई निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है। परीक्षकों की कमी से मूल्यांकन कार्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें