चंदौली जिले में बुधवार को 18 प्रवासियों समेत 19 लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। इनमे से 1 बालिका व 4 महिलाएं तथा 2 बालक व 12 पुरुष शामिल हैं। मरीजों में 11 महाराष्ट्र, 4 दिल्ली, 1 गाजियाबाद, 1 हरियाणा व 1 तमिलनाडु से आए हुए हैं।
में बरहनी ब्लाक के 2 निवासी, चकिया ब्लाक के 2, शहाबगंज ब्लाक के 1, सकलडीहा ब्लाक के 2, चंदौली ब्लाक के 6 और नियामताबाद 6 रहने वाले हैं। इन सभी के संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग कर संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जाएगा। 19 नए मरीजों के मिलने के बाद जनपद चंदौली में कोविड के कुल 103 केस हो गए हैं। जिनमें सक्रिय केसों की संख्या 62 है व 40 व्यक्ति डिस्चार्ज स्वस्थ हो चुके हैं।