फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेशर कंपटीशन व वेलकम पार्टी आयोजित

विज्ञापन
फ्रेशर
विज्ञापन

विज्ञापन
कंदवा । बरहनी स्थित मां मंशादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को फ्रेशर कंपटीशन व वेलकम पार्टी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 15 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

फ्रेशर प्रतियोगिता में कला, संस्कृति, साहित्य व अभिरुचि संबंधित विषय शामिल रहे। निर्णायक मंडल में प्राचार्य डॉ. समर बहादुर सिंह, डॉ. विनोद कुमार तिवारी, मधुबन सिंह, रचना सिंह, सुरभि जायसवाल, सुनील कुमार, राहुल कुमार व गणेश प्रसाद रहे। प्रतियोगिता में आंचल सिंह नेप्रथम, शुभम सिंह ने द्वितीय और कुमारी नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में सीनियर छात्र- छात्राओं ने नवागत छात्र- छात्राओं का स्वागत किया। इस मौके पर अशोक वर्मा, अरुण सिंह मौजूद रहे ।पुरस्कार वितरण महाविद्यालय के प्रबंधक व मुस्कान सिंह ने किया। अध्यक्षता महाविद्यालय के संस्थापक हरिद्वार सिंह व संचालन निधि सिंह व आरजू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें