फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन चालकों को दी सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। कुशीनगर में ट्रेन दुर्घटना में स्कूली बच्चों की मौत और अधिकारियों पर हुई कार्रवाई के बाद परिवहन विभाग ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत शनिवार को झांसी स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान ट्रक, टैंपो, बस, जीप चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से चालकों का नेत्र परीक्षण भी कराया गया।
विज्ञापन

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन विजय प्रकाश सिंह ने वाहन चालकों को सुरक्षित वाहन चलाने से सबंधित सुझाव दिए। कहा कि यदि चालक सावधानी और सतर्कता बरतें तो सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। कहा कि नियमों के प्रति खुद भी जागरूक रहें और दूसरों में भी जागरूकता लाएं। थोड़ी सी सतर्कता से खुद की और दूसरों की जान बचाई जा सकती है। परिवहन अधिकारी प्रशासन दिलीप गुप्ता ने कहा कि सुरक्षित रहना और रखना हम सब की जिम्मेदारी है। वाहन चालकों ने सुरक्षा नियमों का पालन करने की शपथ भी ली। कार्यक्रम के पश्चात जिला चिकित्सालय के नेत्र चिकित्सक डा. आर बी यादव ने 47 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया। कार्यशाला में एआरटीओ द्वितीय आरके सरोज, केडी मौर्य, मिथिलेश कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें