फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 करोड़ की लागत से सुधरेगी बिजली और पयेजल व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चकिया। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार बागी की अध्यक्षता में हुई। इसमें वर्ष 2018-19 के लिए तीन करोड़ 19 लाख रुपये के लाभ का बजट पास हुआ। बैठक में विकास कार्यों के लिए 29 करोड़ 86 लाख रुपये खर्च होने का अनुमानित बजट पास किया गया। वहीं इस वित्तीय वर्ष 2018-19 में 32 करोड़ 97 लाख 90 हजार की कुल आय होने का अनुमान है। आय और व्यय के मुकाबले इस बार तीन करोड़ के लाभ वाला बजट होगा। बजट के दौरान बिजली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल की व्यवस्था सुधार के लिए कार्य होंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने अनुमानित आय और व्यय का बजट को पढ़कर सुनाया। इसके तहत वर्ष 2018-19 के लिए विभिन्न स्रोतों से 32 करोड़ 97 लाख 90 हजार की कुल आय होने का अनुमान व्यक्त किया गया। जलकर, गृहकर, गृह निर्माण कर, दुकान कर, स्पीकर लाइसेंस शुल्क, पार्किंग शुल्क, रिक्शा लाइसेंस शुल्क आदि से नगर को आय होगी। इसके अतिरिक्त राज्य वित्त, चौदहवां वित्त, आदर्श नगर योजना, रिवाल्विंग फंड विकास के लिए धन मिलेगा। सांसद और विधायक निधि का भी धन खर्च होगा। वहीं 29 करोड़ 86 लाख रुपये विभिन्न कार्यों पर अनुमानित खर्च का बजट प्रस्तुत किया गया। इससे नगर की सड़कों की स्थिति सुधारी जाएगी, पेयजल, मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, साफ सफाई, ट्यूबवेल के रख रखाव, आवारा/घुमंतू पशुओं के रख रखाव की उचित व्यवस्था हो सकेगी। सदस्यों ने बजट को सर्व सम्मति से पास कर दिया। बैठक के दौरान कई सदस्यों ने वर्ष 2017-18 के धन के खर्च का ब्यौरा मांगा। ब्यौरा न देने पर कई सदस्यों ने आपत्ति जताई। इसके बाद भी सुनवाई न होने पर सदस्यों ने उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर नहीं किया। बैठक में मीना विश्वकर्मा, सुधा शर्मा, राजेश चौहान, संदीप मौर्या, राजकुमार सिंह मोदनवाल, अमरदीप मोदनवाल, वैभव मिश्रा, शाहनवाज खान, मनोज कुमार उपस्थित रहे। संचालन अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें