फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: ड्यूटी से लौटते समय बंधी में डूबने से वनकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगढ़। सुखदेवपुर गांव के पास सोमवार की शाम वन विभाग में माली के पद पर तैनात कर्मचारी की बंधी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई।
विज्ञापन


गहिला गांव निवासी दूधनाथ यादव (55) वन विभाग में माली के पद पर तैनात थे। सोमवार को वे ड्यूटी पर सुखदेवपुर क्षेत्र में गए हुए थे। शाम को ड्यूटी समाप्त कर जब घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में सतनरवा बंधी पार करते समय उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में जा गिरे।घटनास्थल के पास मौजूद ग्रामीणों ने जब उन्हें पानी में गिरते देखा, तो बचाव के लिए दौड़े। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद दूधनाथ यादव को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। सूचना मिलते ही चकरघट्टा थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पानी में डूबने से वनकर्मी की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें