फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के निरीक्षण में 18 स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने सोमवार को मैढ़ी स्थित सीएचसी एवं हेल्थ वेलनेस सेंटर का औचक निरीक्षण किया। जहां छह चिकित्सकों सहित कुल 18 स्वास्थ्यकर्मी अस्पताल से गायब मिले। इसपर डीएम ने सभी का वेतन रोकने का फरमान जारी कर दिया। वहीं लापरवाही पर सीएमओ को नोटिस जारी करके स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जांच के दौरान छह चिकित्सक, एक स्टाफ नर्स, एक फार्मास्टि और दस संविदा कर्मचारी अस्पताल में मौजूद नहीं थे। डीएम ने उपस्थिती पंजिका को चेक किया तो वह भौचक रह गए। जिसमें उनहोने पाया कि कई चिकित्सक और कर्मचारी पिछले कई दिनों रजिस्टर में हस्ताक्षर नहीं किए थे। डीएम ने उन सभी दिनों को अनुपस्थित मानते हुये सीएमओ को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। अस्पताल में ओपीडी का संचालन नहीं होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संस्थागत प्रसव शुन्य होने पर कड़ी चेतावनी जारी की। इसके अलावा अस्पताल में आपरेशन रूम तथा लेबर रुम में रखे उपकरण का इंस्टोलशन नहीं होने पर सीएमओ को कड़ी फटकार लगाया। उन्होने सीएमओ से तीन दिनों के अंदर कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। वहीं परिसर में स्थित जर्जर भवन को ध्वस्त नहीं कराने पर भी नाराजगी जताई। कहा कि सीएमओ से पूर्व में इसे ध्वस्त कराने के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन इसके बाद भी अफसर जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर नहीं है। कहा कि जर्जर भवन का ध्वस्तीकरण नही कराने पर सीएमओ से जबाब-तलब किया जायेगा। उन्होने अस्पताल परिसर में गंदगी को साफ कराने तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अफसरों को निर्देशित किया। चेताया कि दायित्वों का समय से निवर्हन नहीं करने वाले चिकित्सकों और कर्मचारियों पर कठोर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें