फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

176 लोगों को मिला रोजगार

Sat, 24 Jan 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला सेवायोजन विभाग की ओर से शुक्रवार को कार्यालय परिसर में बेरोजगारों के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें गुजरात प्रदेश से आई वेल्सपन इंण्डिया लिमिटेड अंजार कंपनी ने 176  अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया।
विज्ञापन


अंत में सभी चयनित बेरोजगार अभ्यर्थियों को जिला सेवायोजन अधिकारी मुकेश कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपा।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सेवायोजन विभाग बेरोजगारों के प्रति पूरी तरह से गंभीर है।


 बेरोजगारों के हित में रोजगार मेले की शुरूआत की गई है। कहा कि आने वाले दिनों में रोजगार मेले का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाएगा। जनपद के बेरोजगारों को रोजगार सुलभ हो इसके लिए हमारा प्रयास निरंतर जारी रहेगा। सुबह से ही सेवायोजन कार्यालय में साक्षात्कार के लिए कार्यालय खुलते ही अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। पंजीकरण के लिए बनाए गए कांउटर पर बेरोजगारों की दोपहर बाद तक कतार लगी रही। इस दौरान 302 बेरोजगारों ने अपना पंजीकरण कराया।

इसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें 176 लोगों का चयन किया गया। इस दौरान कंपनी के प्रबंधक राजीव कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रशिक्षित लोगों को जल्द से जल्द काम मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें