फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची में बढ़ सकते है मतदाताओं के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची में बढ़ सकते है मतदाताओं के नाम
विज्ञापन


विशेष अभियान में 2299 मतदाताओं के आए आवदेन
अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली। जिला निर्वाचन विभाग की ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। मतदाता सूची में कटे नाम और नए युवा मतदाताओं को जोड़ने के साथ ही सूची प्रकाशन का काम भी पूरा कर लिया गया है। इसमें जनपद में 1392276 मतदाता हैं। वहीं दो दिनों तक चले विशेष अभियान में 2299 मतदाताओं ने मतदाता सूची में शामिल होने को आवेदन किया है। इससे मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है।
जनपद में निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण के बाद गत दिनों जारी सूची में 13 लाख 92 हजार 276 मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है। इसमें 756994 पुरुष व 635182 महिला मतदाता हैं। इसके अलावा 99 थर्ड जेंडर वोटर हैं। मतदाता सूची में 31068 नए मतदाताओं का नाम शामिल किया गया है। इसमें 18-19 वर्ष की उम्र के 13866 मतदाता है। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र में 3427, सकलडीहा में 3962, सैयदराजा में 3088 व चकिया में 3389 मतदाता शामिल है। जबकि 7153 मृतक, 5286 शिफ्टेड व 4763 मतदाताओं का नाम दोबारा सूची में शामिल होने पर काट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूची में शामिल होने को महिलाओं का रहा रुझान
जनपद में दो दिवसीय विशेष अभियान में कुल 2299 लोगों ने आवेदन किए। जनपद के 1533 बूथों पर बीएलओ उपस्थिति में पहले दिन प्रारूप छह के तहत 1167 ने फार्म भरा। मुगलसराय विधानसभा में 455, सकलडीहा में 543, सैयदराजा में 200 और चकिया में 69 लोगों मे फार्म भरा। सूची से नाम कटवाने को कुल 31 आवेदन प्राप्त हुए। जबकि सूची से नाम कटवाने को 39 ने प्रारूप सात व नाम संशोधन को 19 लोगों ने फार्म आठ भरा। दूसरे दिन 1132 ने बूथों पर पहुुंच आवेदन किए। इसमें में 554 पुरुषों व 578 महिला शामिल है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं में भी खासा रुझान रहा।सहायक निर्वाचान अधिकारी हीरालाल ने कहा कि विशेष अभियान के दौरान आए आवेदनों को आयोग को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें