पीडीडीयू नगर। पालिका परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के तहत शुक्रवार को जीटी रोड के किनारे के दुकानदारों के बीच लगभग 80 डस्टबिन बांटे गए। इनमें बाल्टी के सूखा व गीला कूड़ा रखने के लिए कूड़ेदान भी दिया गया।
इस दौरान पालिका परिषद के कर्मचारियों ने ईओ रोली गुप्ता के निर्देशन में चाय, मिठाई, पान आदि के दुकानदारों को डस्टबिन बांटे। अधिशासी अधिकारी ने कहा कि इसके बाद जो दुकानदार सड़क पर गंदगी करेगा और कूड़ा फेंकेगा उसके खिलाफ आर्थिक दंड लगाया जाएगा। इसके तहत दुकानदारों से दो सौ से लेकर पांच सौ रुपये तक जुर्माना वसूला जाएगा। इस अभियान में सफाई निरीक्षक सुनील कुमार, सभासद राजेश जायसवाल, अशोक जयसवाल, बृजेश गुप्ता सहित भानू तिवारी, अशोक सिद्धार्थ केसरवानी उपस्थित थे। ब्यूरो