फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए कैदी की हालत बिगड़ी, भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में शुक्रवार को वाराणसी जिला जेल से आए कैदी की हालत अचानक खराब हो गई। यह देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी उसे सदर सीएचसी पर ले गए, लेकिन स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य होने पर कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली के रौना निवासी कोमल तिवारी( 55) हत्या के मामले में जिला कारागार वाराणसी में बंद है। शुक्रवार को सत्र न्यायाधीश के कोर्ट में उसकी पेशी थी। पुलिस अन्य कैदियों के साथ कोमल को सरकारी वाहन से लेकर चंदौली ले आ रही थी। पुलिस कर्मियों ने बताया कि बीच रास्ते में ही उसकी तबीयत खराब होने से वह अचेत हो गया। यह देख तैनात पुलिस कर्मियों ने उच्चाधिकारियों को फोन करके बताया। जानकारी होने पर सदर कोतवाल कोतवाल एके ओझा भी हमराहियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि पेशी पर आए कैदी की हालत अचानक खराब हो गई थी। जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं इमरजेंसी में तैनात डाक्टर दिनेश चतुर्वेदी ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद मरीज के हालत में सुधार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें