फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय, प्रधानमंत्री आवास में भ्रष्टाचार के विरोध में सीपीएम ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
चकिया (चंदौली)। प्रधानमंत्री आवास योजना तथा शौचालय निर्माण में लाभार्थियों से की जा रही धन उगाही के विरोध में शुक्रवार को मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी तथा अखिल भारतीय किसान सभा एवं खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने विकास खंड मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बाद में मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ सरिता सिंह को सौंपा।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालय पर गायघाट, पचफेड़िया, भगड़ा, हिनौती, पचवनियां, इसहुल, केराडीह, इंदरपुरवां, लालपुर, बसनिया, उतरौत, गौरी सहित दर्जनों गांवों में बन रहे शौचालय में ब्लाककर्मियों एवं ग्राम प्रधानों की मिलीभगत से धन उगाही करने, प्रधानमंत्री आवास योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार, मनरेगा के बकाया मजदूरी का भुगतान करने, आयुष्मान योजना में डोर-टू-डोर सर्वे कर गरीबों को योजना का लाभ देने तथा पात्र गृहस्थी का राशन कार्ड हर गरीब को देने जैसी मांगों के समर्थन में सीपीएम कार्यकर्ताओं ने ब्लाक मुख्यालय पर धरना दिया। धरने में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की जगह भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहे हैं। वर्तमान सरकार में ब्लाक, तहसील, थाने भ्रष्टाचार का अड्डा बने हुए हैं। धरने के दौरान सभा में शंभूनाथ यादव, लालचंद सिंह, बजरंगी चौहान, विमल चंद, जैनाथ, सिपाही चौहान, बचानू बियार, मराछू राम, गुप्तनाथ, रामदुलारे वनवासी, सामू वनवासी ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता नंदलाल यादव ने और संचालन राजेंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें