फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय डेढ़ावल रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सकलडीहा (चंदौली)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेढ़ावल में शुक्रवार को संकुल सलेमपुर की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। इसमें सर्वाधिक 166 अंक प्राप्त कर प्राथमिक विद्यालय डेढ़ावल चैंपियन बना। स्कूल की छात्रा गुंजा कुमारी व्यक्तिगत चैंपियन बनीं। मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रचार मंत्री डॉ. देवेंद्र प्रताप यादव व ग्राम प्रधान सियाराम चौहान ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

डॉ. यादव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद भी आवश्यक है। शिक्षा से जहां मानसिक विकास होता है वहीं खेलकूद से शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास के साथ राष्ट्रभावना की सोच विकसित होती है। प्रतियोगिता में बालक वर्ग के 100 व दो सौ मीटर की दौड़ में अभिजीत व 400 मीटर की दौड़ में दुर्गेश ने बाजी मारी। बालिका वर्ग में 100 व दो सौ मीटर की दौड़ में शिवानी और 400 व छह सौ मीटर दौड़ में क्षमता मौर्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में 50 मीटर की दौड़ मे आकाश व 100 मीटर में मनीष प्रथम स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में डेढ़ावल की गुंजा ने 50 व 100 मीटर की दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त करने के साथ व्यक्तिगत चैंपियनशीप हासिल की। इस मौके पर जेपी रावत, अशोक सिंह, शिवमूरत सिंह, मदन शर्मा, सत्यभामा, रुपेश सिंह, सुनीता मौर्या, सुशील, सुनयना मनोज, विभा शर्मा, शालिनी सिंह, सुमन यादव, अंकिता यादव, छत्रधारी उपस्थित रहे। संचालन संतोष कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें