फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिंग विहीन हुई चोरमरवा में गड़ई नदी पर बनी पुलिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बबुरी। चकिया मुगलसराय मार्ग पर शिवनाथपुर (चोरमरवा) में गड़ई नदी पर बने पुलिया की रेलिंग जर्जर हो गया है। ऐसे में इस पुलिया से गुजरने में हादसें की आशंका बनी हुई है। इस रोड पर प्रतिदिन पांच हजार से अधिक चार पहिया, दो पहिया वाहन और भारी वाहन गुजरते हैं। ठंड की वजह से कोहरे का असर पड़ने लगा है। ऐसे में रात में इस मार्ग से गुजरना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन

मुगलसराय से चकिया मार्ग के सहारे ही नौगढ़ और सोनभद्र, इलिया होते हुए बिहार जाना सुगम है। ऐसे में अधिकांश वाहन चालक इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। बबुरी, चकिया, शहाबगंज, इलिया, लेवा, धरौली आदि पहुंचते हैं। ऐसे में यह मार्ग अत्यंत व्यस्त है। शिवनाथपुर (चोरमरवा) में गड़इ नदी पर पुलिया बनी है। डेढ़ दशक पहले चकिया मुगलसराय मार्ग का चौड़ीकरण किया गया लेकिन पुलिया की मरम्मत नहीं की गई। छह माह पहले पुलिया की रेलिंग टूट गई। लेकिन इसकी मरम्मत की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। ठंड के साथ कोहरे की शुरूआत हो गई। ऐसे में रात में रेलिंग न होने से वाहन चालकों को दिक्कत होती है। क्षेत्र के नामवर सिंह, बादल सिंह, राजनरायन जायसवाल, अशोक तिवारी, बाढ़ू यादव, पुल्लू यादव, जितेन्द्र यादव, सुनील सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें