फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यमियों ने सांसद के व्यवहार की किया निंदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। औद्योगिक एसोसिएशन रामनगर क्षेत्र के सदस्यों की बैठक सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र स्थित कार्यालय में हुई। जिसमें उद्यामियों ने राबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों को अपशब्द कहने पर निंदा की गई। उद्यमियों ने सांसद द्वारा केंद्र और राज्य सरकार के नीतियों के खिलाफ कार्य करने की बात कही।
विज्ञापन

बैठक के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस तरह के जनप्रतिनिधियों के कार्य से राजनीतिक दल और सरकार की छवि धूमिल होती है। कहा कि ऐसे जनप्रतिनिधि चुनाव जीतने के बाद जन सरोकार से दूर रहते हैं और अपने हित के लिए कार्य करते हैं। कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार को केंद्र और प्रदेश सरकार को संज्ञान में लेना चाहिए। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य, जितेंद्र सिंह, दिनेश राय, विजय केशरी, चंद्रेश्वर जायसवाल, अमित खोसला, प्रशांत गुप्ता, अमित गुप्ता, रामसागर, मुकुंद केशरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें