कंदवा। पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने मंगलवार को नरवन के तीन पंप कैनालों का निरीक्षण किया। पूर्व सांसद ने ओवरलोड के चलते अदसड़ व ककरैत पंप कैनाल न चलने व करौती पंप कैनाल का मोटर जलने से किसानों की बर्बाद हो रही फसल को देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने मोबाइल से सिंचाई विभाग के अधिकारियों से वार्ताकर पंप कैनालों को चलाने का मांग किया।
ट्रिपिंग, ओवरलोड व मोटर जलने से नरवन के तीन पंप कैनाल शो पीस बने हुए है। इससे नरवन वासियो को खेतों में पानी नही पहुंच पा रहा है। जबकि पानी के अभाव में धान की फसल अपनी अंतिम सांस गिन रही है। बावजूद अधिकारियों के लापरवाही से किसानों को खेतो को पानी नसीब नही हो पा रहा है। मंगलवार की दोपहर पूर्व सांसद रामकिशुन यादव अचानक अदसड़ ,ककरैत व करौती लिफ्ट कैनाल जा पहुंचे। इस दौरान किसानों ने बताया कि ओवरलोड़िग के चलते अदसड़ व ककरैत पंप कैनाल नहीं चल पा रहा है तो वहीं करौती पंप कैनाल की मोटर जली हुई है। इस पर पूर्व सांसद काफी नाराज हुए और उन्होंने मोबाईल के जरिए अधिकारियों से वार्ता किया। इस पर लघु डाल एक्सईएन सिदार्थ सिंह ने स्वतंत्र फीडर ररुआ से कनेक्शन जोड़कर तीनो पंप कैनाल को चालू कराने की बात कही। पूर्व सांसद ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन किसान परेशान हैं। इस सरकार में कोई किसानों और गरीबों का कोई सुनने वाला नहीं है । अगर दो दिनों में खेतो में पानी नहीं पहुंचा तो फ़सल बर्बाद हो जाएगी। इस दौरान रामलखन यादव, महेंद्र यादव, गुलाम गौस, नथुनी राइन, अशोक यादव, विंध्याचल यादव आदि मौजूद रहे।