फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन के भीतर निर्माण शुरु नहीं हुआ तो दर्ज होगा मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा। बीडीओ बरहनी विजय कुमार जायसवाल ने मंगलवार को क्षेत्र के कम्हरिया गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों
विज्ञापन

के आवास का भौतिक सत्यापन किया। इस दौरान कुल 23 आवास में से 22 आवास निर्माण कार्य धरातल पर नहीं हुआ था। यह देख बीडीओ लाभार्थियों पर बिफर पड़े। उन्होंने लाभार्थियों को चेताया कि तीन दिन के भीतर आवास निर्माण का कार्य आरंभ करें अन्यथा सभी लाभार्थियों के ऊपर सरकारी धन के दुरुपयोग में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं लाभार्थियों ने बताया बालू महंगा हो गया है जिससे आवास का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बता दें कि वर्ष 2015 16 में कम्हरिया गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल तेईस आवास आवंटित किये गये थे। छ: माह पूर्व ही लाभार्थियों के खाते मे पहली किश्त के रूप मे शासन द्वारा 44 हजार रुपया भी भेज दिया गया। यहीं नहीं लाभार्थियों द्वारा उसमें से पच्चीस हजार निकाल भी लिया गया। लेकिन छह माह बाद भी आवास निर्माण का कार्य आरंभ नहीं हुआ। अपवाद के रूप में एक लाभार्थी को आवंटित धन के अनुरूप निर्माण कार्य शुरु था। मंगलवार को गांव में जांच के दौरान बीडीओ बरहनी विजय जायसवाल ने आवास निर्माण कार्य न होने पर काफी नाराजगी जताई। लाभार्थियों को विभागीय नोटिस देते हुए चेताया कि तीन दिन के भीतर यदि कार्य धरातल पर नहीं दिखा तो सभी के विरुद्ध सरकारी धन के दुरुपयोग में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें