फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के आखिरी सोमवार को शिवालय में गूंजे हर हर महादेव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। सावन माह के पांचवें और अंतिम सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। पूरा जनपद भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आया। दिन भर शिवालयों में हर हर महादेव की गूंज होती रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ बेलपत्र, धतूरा, भांग, फूल आदि से शृंगार किया और धूप, दीप, नैवेद्य से पूजा अर्चना की। घरों में और मंदिरों में विधि विधान से रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक आदि कराया गयाइसके पूर्व आखिरी सोमवार होने की वजह से मंदिरों को भव्य फूल माला और विद्युत झालरों से तरीके से सजाया गया।
विज्ञापन

भगवान शिव के अत्यंत प्रिय सावन माह के अंतिम सोमवार को ही रक्षा बंधन का भी त्योहार रहा। इससे इसका महत्व और बढ़ गया। माह के अंतिम सोमवार को प्रकृति ने भी अजब रंग दिखाए। सुबह से ही तेज धूप निकली, इससे लोग परेशान हो गए। वहीं दो बजते बजते आसमान में घने बादल नजर आए और मौसम परिवर्तित हो गया। मौसम के इस आपाधापी के बीच भी भक्ति के रंग फीके नहीं पड़े। भक्तों में जलाभिषेक और पूजन अर्चन के लिए उत्सुकता दिखी। सुबह जलाभिषेक के लिए भक्त शिवालयों में बाहर पहुंच गए। मंदिर का दरवाजा खुलते ही भक्तों ने हर हर महादेव का जयकारा लगाया और जलाभिषेक किया। नगर के कैलाशपुरी, शाहकुटी, काली महाल, चतुर्भुजपुर, नई बस्ती, अलीनगर, सुभाषनगर, चंदासी, रविनगर आदि मुहल्लों के साथ रेलवे क्षेत्र के आरपीएफ कालोनी, गया कालोनी, मानसनगर, डीजल कालोनी, सेंट्रल कालोनी, लोको कालोनी, प्लांट डिपो सहित अन्य रेलवे कालोनियों के शिव मंदिरों पर भोर से भी जलाभिषेक के लिए महिला पुरुष भक्तों की भीड़ रही।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें