फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य मेले में 168 मरीजों की जांच कर दी गई दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के विभिन्न सीएचसी व पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 168 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ उनमें दवा का वितरण किया गया। साथ ही आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। शिविरों में एलोपैथ, आयुर्वेद व होमियोपैथ चिकित्सा विभाग के चिकित्सक व अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नियामताबाद स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित स्वास्थ्य मेले में 62 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उनके बीच दवा का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले में आयुर्वेद चिकित्सा, एलौपैथ व होमियोपैथिक दवा वितरण किया जाता है। मरीजों में आयुर्वेद के 21, होमियोपैथिक 18 व एलोपैथ के 23 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच कर उनमें दवा वितरित की गई। शिविर में मरीजों की ब्लड व शुगर की जांच के साथ कोविड जांच व आयुष्मान कार्ड भी बनाया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अभय सिंह, डॉ. अनुभव, डॉ. आरजू परवीन, डॉ. शशि भूषण, अजय यादव, पीके उपाध्याय, अखिलेश पांडेय, अंजली भारती, नीतू रहे।
शिकारगंज। जन आरोग्य मेले के तहत रामपुर कला स्थित नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व मुडहुआ दक्षिणी स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें कुल 89 मरीजों का इलाज किया गया। चकिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. विकासचंद्र सिन्हा के अनुसार मेले के दौरान रामपुर कला स्वास्थ्य केंद्र में 61 तथा मुड़हुआ दक्षिणी स्वास्थ्य केंद्र पर 28 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनमें दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर डॉ. विनोद गुप्ता व डॉ. संजय सोनकर सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी रहे।
विज्ञापन

इलिया। स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। मेला में इस बार मरीजों रुचि नहीं दिखाई जिस कारण आए मात्र 17 मरीजों का ही पंजीकरण कर उनके स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी गई। अधिकांश मरीजों में सर्दी, जुकाम, बुखार की शिकायत पाई गई। इस दौरान डॉ. अरविंद पांडेय, फार्मासिस्ट राघवेंद्र, वार्ड बॉय रविंद्र, एएनएम सरोज रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें