शहाबगंज। अप्रैल माह में स्कूलों के खुलने के बाद सर्वशिक्षा अभियान के तहत जनपद के विभिन्न परिषदीय स्कूलों से सर्वशिक्षा अभियान के तहत रैली निकाली जा रही है। रैली का उद्देश्य अधिक संख्या में बच्चों का स्कूलों में प्रवेश कराना है। शुक्रवार को शहाबगंज के बड़गांवा अंग्रेजी माध्यम के प्राइमरी स्कूल के प्रांगण से रैली निकाली निकाली गई। रैली को बीईओ प्रकाशचंद्र यादव व गुलफाम अहमद मिक्कू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
गाजे-बाजे के साथ निकली रैली में विद्यालय के बच्चे मम्मी पापा हमें पढ़ाओ-सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाओ, कोई न छूटे अबकी बार-शिक्षा है सबका अधिकार, हम बच्चों का नारा है-शिक्षा अधिकार हमारा है आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली गांव का भ्रमण करने के बाद विद्यालय पहुंचकर कर समाप्त हुई। बीईओ ने कहा कि साफ सुथरे वातावरण में स्मार्ट क्लास के साथ बच्चों प्रशिक्षित अध्यापकों द्वारा पठन पाठन कराया जा रहा है। साथ ही बच्चों को मुफ्त में यूनिफार्म, स्वेटर, जूता-मोजा, बैग के साथ किताबें दी जा रही हैं। इस दौरान प्रधानाध्यापक समद अली, एनपीआरसी कृष्णानंद पांडेय, अजय सिंह, अखिलेश यादव, अच्युतानंद त्रिपाठी, केशरीनंदन, रामस्वरूप यादव, बुल्लू राम, अभिषेक कुमार सिंह, अजय कुमार, अमर बहादुर यादव,शमीम अहमद,शिक्षामित्र रीता देवी, जाहिदा, रजिया, सतीश मौजूद रहे।