फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान आक्रोशित, आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। किसान, युवा विकास मंच के सदस्यों में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में एडीएम बच्चालाल से मुलाकात की और नरवन क्षेत्र के बंद क्रय केंद्रों को दोबारा संचालित करने की मांग की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। चेताया कि 13 अप्रैल तक क्रय केंद्रों को चालू नहीं किया गया तो किसान आंदोलन करेंगे। इसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

किसान युवा विकास मंच के अरुण सिंह ने एडीएम बच्चालाल को बताया कि नरवन क्षेत्र के बरहनी, घोसवा, डिग्घी, दुधारी और सिधना में पीसीएफ के क्रय केंद्रों पर इस बार गेहूं की खरीद नहीं हो रही है। धान खरीद में धांधली के चलते इन केंद्रों की विभागीय जांच चल रही है। लेकिन विभाग की ओर से अन्य जगहों पर भी कोई नया क्रय नहीं बनाया गया है। इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए भटकना पड़ेगा। कहा कि किसानों की फसल तैयार हो चुकी है। ऐसे में किसानों की उपज को नहीं खरीदा गया तो उनके सामने समस्या खड़ी हो जाएगी। कहा कि बंद क्रय केंद्रों को 13 अप्रैल तक खोला नहीं गया तो किसान आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और इसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। एडीएम ने किसानों को आश्वस्त किया कि वह जल्द ही विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके बंद पड़े क्रय केंद्रों को संचालित कराया जाएगा। इस दौरान पवन सिंह, नागेंद्र सिंह, रतन सिंह, गौरव सिंह, संजय सिंह, सुदीप सिंह, संदीप सिंह, आशुतोष सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें