फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आठ रेलवे ओवरब्रिज का हुआ शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने जिले को शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में 425 करोड़ की लागत से बनने वाले आठ रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया। इससे न सिर्फ आवागमन में सुविधा होगी। जिला मुख्यालय से तकरीबन 15 किमी दूर जलालपुर-मटकुट्टा रेलवे क्रासिंग पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने रिमोट दबाकर सभी आरओबी का शिलान्यास किया। साथ ही मटकुट्टा में काम शुरू करने के लिए हरी झंडी भी दिखाई। उन्होंने राममंदिर की भी चर्चा की। कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। राममंदिर का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

डा. पांडेय ने कहा कि आठ ओवर ब्रिज के निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। कहा कि आरओबी में पचास प्रतिशत धन राज्य सरकार का, 25-25 प्रतिशत रेलवे और डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर कारपोरेशन का है। एक साथ 8 रेलवे ओवर ब्रिज का शिलान्यास हो रहा है। कारीडोर परियोजना से मालगाड़ी ढुलाई में काफी सहूलियत होगी। कहा कि यह डेडिकेटेड फ्रेट कारीडोर योजना वाजपेयी मंत्री मंडल में रेल मंत्री जार्ज फर्नांडीज की सोच का परिणाम है।
डीएफसीसीआईएल के महाप्रबंधक अजीत कुमार मिश्र ने कहा कि फ्रेट कारिडोर चालू होने पर अधिक से अधिक मालगाड़ियों का परिचालन इस पर होगा। कहा कि इस फोर लेन पुल का निर्माण दो भागों में होगा। पहले टू लेन बनाकर आवागमन शुरू होगा। इसके बाद टू लेन बनाया जाएगा। इसके अलावा जिले में चार अन्य स्थानों पर नौ करोड़ की लागत से रेलवे अंडरब्रिज का निर्माण होना है। साथ ही जिले में दो अन्य पुलों का प्रस्ताव तैयार हो रहा है। इस मौके पर एसपी संतोष कुमार सिंह, सीडीओ डॉ. एके श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, साधना सिंह, केदारनाथ सिंह, राणा प्रताप सिंह, डॉ. विश्वनाथ चौहान, सतीश चौहान, आशीष मिश्रा, अखिल पोद्दार, राहुल जायसवाल, किरण शर्मा, इकबाल राजू, वीर प्रताप सिंह, जैनेंद्रधर दुबे, बबलू यादव, दिनेश सिंह, संतोष मिश्रा, मनोज मिश्रा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट-
आठ ओवरब्रिज का हुआ शिलान्यास
सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय ने आठ ओवरब्रिज का शिलान्यास किया है। इसमें सैयदराजा क्षेत्र के परेवा, बरठी-कमरौर, पचदेवरा, हिनौता, छितोपुर, सकलडीहा, बरसिया, मटकुट्टा रेलवे गेट शामिल हैं।
इनसेट-
रिंग रोड में भूमि अधिग्रहण के बदले उचित मुआवजा देने की मांग करते हुए किसान नेता केदार यादव के नेतृत्व में किसानों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर डॉक्टर स्वामीनाथ यादव ,चंद्रशेखर सिंह, सुरेंद्र यादव, श्याम नारायण यादव, उमाशंकर यादव ,अंबिका तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें