फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयारियां तेज

विज्ञापन
शुभारंभ
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। गणतंत्र दिवस मनाने के लिए पूरे जनपद में तैयारियां तेज हो गई हैं। देश का आन, बान, शान तिरगा फहराने के लिए लोगों में उत्साह बढ गया है। सरकारी और गैर सरकारी सहित शिक्षण संस्थाओं में परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए रिर्हसल अंतिम दौर में हैं। जनपद के विभिन्न बाजारों में झंडा, बैज, रिबन,कैप आदि की बिक्री हो रही है। देश भक्त पूरी तल्लीनता से खरीददारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास व उत्साह के साथ देश में मनाया जाएगा। सरकारी और गैर सरकारी भवनों पर तिरंगा लहराने के लिए तैयारियां तेज हो गई है। गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि को गार्ड आफ आनर देने के लिए परेड का रिहर्सल किया जा रहा है तो सरकारी व निजी विद्यालयों में भी कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने के लिए छात्र छात्राएं अभिनय करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी भूमिका निभाने के लिए अभ्यास कर रहे हैं। जिला मुख्यालय पर इस बार गणतंत्र दिवस को और शानदार बनाने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है। पुलिस ग्राउंड में परेड का अभ्यास किया जा रहा है तो रेलवे में भी आरपीएफ कर्मी भी परेड का अभ्यास करने में जुटे हैं। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में भी तैयारियां की जा रही हैं। बाजार में विविध प्रकार के तिरंगे से बने बैज, रिबन,कैप आदि की बिक्री हो रही है।छात्र छात्राओं में अलावा आम आदमी भी इसकी खरीदारी कर रहे हैं। लोग देश की आन, बान व शान तिरंगा को लहराने के लिए तैयारियां में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें