सकलडीहा। डीएम, एसडीएम से वार्ता के बाद गुरूवार को लेखपालों ने हड़ताल समाप्त कर दी। इसकी घोषणा अधिकारियों से वार्ता के बाद लेखपालों ने तहसील सभागार में सामूहिक रूप से की। लेखपालों की हड़ताल समाप्त होते ही प्रमाण पत्र बनवाने के लिये होड़ लग गयी।
पिछले दिनों डेमोक्रेटिक बार के पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर खरवार से हुए दुर्व्यवहार के बाद तहसील सभागार में वकीलों और लेखपालों के बीच हुए विवाद के बाद लेखपाल कलमबंद हड़ताल पर चले गए थे। अधिवक्ताओं और लेखपालों के विवाद में आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा । जिसे देखते हुए बुधवार को अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार के निर्णय को वापस लेते हुए कार्य आरंभ कर दिया। वहीं गुरुवार को लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ने डीएम व एसडीएम से वार्ता कर सामूहिक रूप से हड़ताल समाप्ति की घोषणा की दी । इस बाबत जिलाध्यक्ष सियाराम ने बताया अधिकारियों द्वारा उचित सहयोग करने का आश्वासन पर हड़ताल समाप्त की गई है । इस मौके पर तहसील अध्यक्ष प्रदुम्मन मिश्रा, गुलाब, योगेशलाल श्रीवास्तव, संतोष लाल, रंजना सिंह, विक्रांत देव सिंह, अभिषेक शुक्ला, श्वेतिमा सिंह, रश्मि गुप्ता, श्वेता, विकास गुप्ता, शशीकपूर, विरेन्द्र, कौशल, सुभाष, राजीत, अनुराग, रामप्रवेश, विजय यादव, राजाराम, होरीलाल, चंदन, आकाश चंन्द्र आदि लेखपाल मौजूद रहे।