फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दिनदहाड़े महिला से मंगलसूत्र और कान की बाली छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चहनिया। बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला नहर के पास बुधवार की शाम चार बजे बाइक सवार बदमाशों ने महिला से मंगलसूत्र और कान की बाली छीन ली। बदमाश बिना नंबर की बाइक से आए थे। दिनदहाड़े छिनैती से इलाके में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मथेला गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी शांति देवी बुधवार की शाम मथेला नहर के पास आई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र और कान की बाली छीन ली। जब तक महिला शोर मचातीं, तब तक बदमाश मथेला नहर मार्ग की तरफ तेजी से भाग निकले। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बलुआ थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से मामले की तहरीर मिली है। मथेला नहर रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें