फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों संग डीआरएम ने चलती ट्रेन में की यात्री सुविधाओं की पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने मंडल स्तरीय अधिकारियों की टीम के साथ पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर यात्री सुविधाओं की पड़ताल की। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से गया पैसेंजर में सवार होकर भभुआ रोड स्टेशन तक गए और वहां से पूर्वा एक्सप्रेस से वापस लौटे। यात्रा के दौरान यात्रियों से बातचीत कर सुरक्षा, ट्रेनों में साफ सफाई सहित अन्य सुविधाओं केे बारे में जनकारी हासिल की। वहीं बेटिकट यात्रियों की भी जांच की और उनसे लगभग 30 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
रेल मंत्रालय ने मंडल स्तरीय अधिकारियों को ट्रेनों के जनरल कोच में यात्रा कर यात्री सुविधाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी लेने का निर्देश दिया है। इसके तहत गुरुवार की शाम साढ़े तीन बजे डीआरएम पंकज सक्सेना, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र, सीनियर डीएमई श्रवण कुमार, डीएमई कोचिंग एचसी भट्ट आदि की अधिकारियों की टीम रेलवे स्टेशन पर पहुंची। प्लेटफार्म संख्या पांच पर खड़ी गया पैसेंजर में सवार हो गए। इस दौरान दो टीटीई को भी साथ ले लिया। इसके बाद टिकट की जांच शुरू कर दी। इससे ट्रेन में खलबली मच गई। टिकट जांच के साथ ही अधिकारियों की टीम अलग अलग घूमकर यात्रियों से सुविधाओं के बारे में जानकरी हासिल की। अधिकारियों की टीम ट्रेन से भभुआ रोड स्टेशन तक गई। यहां उतर कर स्टेशन पर बैठे यात्रियों से फीड बैक लिया। इसके बाद पूरी टीम अप पूर्वा एक्सप्रेस में सवार होकर यात्रियों से वार्तालाप करते हुए स्थानीय स्टेशन पर पहुंची। जांच पड़ताल में पचास से अधिक यात्री ऐसे मिले जो बिना टिकट के यात्रा कर रहे थे अथवा जनरल टिकट लेकर स्लीपर कोच में सवार थे अथवा महिला, दिव्यांग कोच में सवार मिले। ऐसे यात्रियों से करीब तीस हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। इस जांच अभियान से यात्रियों में खलबली की स्थिति रही। डीआरएम पंकज सक्सेना ने बताया कि यात्रियों से मिले फीड बैक के आधार पर यात्री सुविधाओं को और बेहतर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडीडीयू नगर। डीआरएम सहित अधिकारियों की टीम के गया पैसेंजर की जांच के दौरान कई तथ्य सामने आए। जांच में कई ऐसे यात्री मिले जो पढ़े लिखे और संपन्न तबके के थे लेकिन बिना टिकट यात्रा कर रहे थे। वहीं अत्यंत गरीब महिला टिकट लेकर यात्रा करती मिली। वहीं मेमो ट्रेन के यात्रियों ने शौचालय की मांग की। इसी तरह पूर्वा एक्सप्रेस के यात्रियों ने शौचालय के फ्लस में पानी की धार तेज करने की मांग की। डीआरएम पंकज सक्सेना ने बताया कि इन शिकायतों को ध्यान में लिया गया है और इसके आधार पर काम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें