फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस उम्मीदवार 24 तक जमा करें व्यय पुस्तिका

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 के घोषणा के 26वें दिन मंगलवार को उम्मीदवारों, चुनाव एजेंट, सहायक व्यय प्रेक्षक एवं लेखा टीमों की बैठक कलेक्ट्रेट के सभागार में हुई। इसमें नोडल अधिकारी सदन गोपाल मिश्र ने सभी लोकसभा प्रत्याशियों को व्यय पुस्तिका जमा कराने के निर्देश दिया। कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप जनपद में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 में उम्मीदवार प्रत्याशियों के साथ बैठक कर निर्वाचन के दौरान प्रत्याशियों को दी गयी व्यय लेखा पुस्तिका को जमा किया जाना है। कहा कि 18 जून को 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की जाएगी। इसमें सभी प्रत्याशी अपनी व्यय पुस्तिका को समय से उपस्थित होकर जमा करा दें, ताकि उसे निर्वाचन आयोग को भेजा जा सके। बताया कि निर्वाचन व्यय लेखा पुस्तिका दाखिल करने की अंतिम तिथि 24 जून निर्धारित है। यदि किसी उम्मीदवार द्वारा तय समयावधि में व्यय पुस्तिका जमा नहीं किया गया तो निर्वाचन आयोग द्वारा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान वित्त एवं माध्यमिक शिक्षा बंजरग बहादुर सिंह, सहायक व्यय प्रेक्ष, लेखाटीम के सदस्य, उम्मीदवार व चुनाव एजेंटो ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें